कुशलगढ़: कुशलगढ़ में चोरों का कहर, एक ही रात में 4 बाइक चोरी, CCTV में कैद हुए 2 संदिग्ध
कुशलगढ़ नगर में वाहन चोर गिरोह की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। शनिवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग स्थानों से करीब 4 मोटरसाइकिलें चोरी कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में भय और आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, गिरवाई क्षेत्र निवासी शिक्षक धीरजलाल मुनिया की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। बाइक के हैंडल