चूरू: रामपुराबास के पास बोलेरो की टक्कर से विवाहिता की हुई मौत
Churu, Churu | Aug 21, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव रामपुराबास के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 40 वर्षीय विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय महिला मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रही थी। दुर्घटना के बाद ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। शाम 7 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार रामपुराबास निवासी सुमन कंवर मंदिर से वापस घर जा रही थीं।