शाहपुरा: डोंगरिया रोड पर 60 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
चरगवाँ थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उमरिया डूंगरिया रोड पर दो युवक भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ ग्राहक इंतजार में खड़े हैं जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और दोनों आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब मिली है आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है