गोरखपुर: आबकारी इंस्पेक्टर सेक्टर 1 मनीष त्यागी के क्षेत्र में एक्शन का असर, समय से पहले देसी शराब के ठेकों पर लटके मिले ताले
गोरखपुर में देसी शराब के ठेकों पर आबकारी विभाग की सख्ती का असर अब साफ नजर आने लगा है। पहले जहां कई दुकानों पर निर्धारित समय से पहले शराब बेची जाती थी और ओवररेटिंग की शिकायतें मिलती थीं, वहीं अब लगातार हो रही कार्रवाई के बाद स्थिति में बदलाव दिख रहा है।ताजा मामला सेक्टर-1, इंस्पेक्टर मनीष त्यागी के क्षेत्र में सभी देसी शराब के ठेके पूरी तरह से बंद पाए गए।