Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
lakdi chori me teen girftar - Jalaun News
sunilkumar962880
lakdi chori me teen girftar
Jalaun, Jalaun
| Aug 19, 2026
MORE NEWS
कोतवाली थाना उरई में जॉइंट मैजिस्ट्रेट (I.A.S.) की तहरीर प्राप्त तक न किये जाने से आप अंदाजा लगा सकते है सुशासन कितना अच्छी व्यवस्थाओं से होकर चल रहा होगा, top to bottom all is well.
Jalaun, Jalaun | Aug 19, 2026
सिरसा दो गढ़ी में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का वीडियो वायरल, मौके पर पंचायत सहायक ने रुकवाया काम, ठेकेदार मौके से फरार राम चन्द्र राजपूत जालौन *माधौगढ़।* विकासखंड माधौगढ़ के ग्राम *सिरसा दो गढ़ी* में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब *114.59 लाख रुपये* की लागत से चल रहे इस निर्माण को यूपीएसआईडीसी की निर्माण इकाई उरई करा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है और *घटिया सामग्री* इस्तेमाल की जा रही है। सबसे गंभीर आरोप फर्श निर्माण को लेकर है। आरोप है कि फर्श डालने से पहले जमीन की भराई, पानी का छिड़काव और कॉम्पैक्शन किए बिना ही *कच्ची मिट्टी के ऊपर सीधे फर्श* डाला जा रहा था ग्रामीणों के अनुसार पंचायत सहायक ने काम को रुकवा दिया गया है और आगे संबंधित अधिकारी को शिकायत की गई है । ठेकदार मौके से भाग निकला है । ग्रामीणों का कहना है कि यदि बेस तैयार नहीं किया गया तो भविष्य में फर्श में *दरार, धंसाव और असमानता* की समस्या आ सकती है। इसके साथ ही निर्माण में लग रही *ईंट, सीमेंट और सरिया* की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके पर *ईंट, सीमेंट, सरिया और कंक्रीट के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच* कराई जाए। साथ ही फर्श के नीचे हुए बेस और मिट्टी के कॉम्पैक्शन की *तकनीकी जांच* भी हो। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि जांच में निर्माण मानकों के विपरीत पाया जाता है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए और निर्माण को मानक के अनुसार दोबारा कराया जाए। लोगों ने निर्माण पूरा होने से पहले *विशेषज्ञों की टीम भेजकर स्थलीय जांच* कराने की मांग की है ताकि सरकारी धन से बन रहे विद्यालय की गुणवत्ता से समझौता न हो।
Jalaun, Jalaun | Aug 19, 2026
khabar ka asar
Jalaun, Jalaun | Aug 19, 2026
दो दिन का आश्वासन, फिर भी गिरफ्तारी नहीं… प्रदीप के परिवार के आत्महत्या प्रयास किया खबर से मचा हड़कंप, कटघरे में पुलिस की कार्यशैली Jalaun Police जालौन। प्रदीप वर्मा की मौत के मामले में एक बार फिर जालौन पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कार्रवाई न होने से मृतक का परिवार बेहद आहत और आक्रोशित है। इसी बीच परिवार द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की बात सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। प्रदीप की मौत से पहले सामने आए वीडियो में उसने कथित उत्पीड़न की बात कहते हुए कुछ लोगों के नाम बताए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव जालौन पहुंचने पर परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। उस दौरान पुलिस ने परिवार को दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। लेकिन दो दिन गुजर गए और गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बाद रात करीब 10 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मृतक की पत्नी और बच्चे रोते-बिलखते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिवार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की गुहार लगाता नजर आ रहा है। ‘अगर गिरफ्तारी नहीं करनी थी तो आश्वासन क्यों?’ अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी करनी ही नहीं थी तो परिजनों को दो दिन का आश्वासन क्यों दिया गया? क्या यह आश्वासन सिर्फ सड़क पर लगा जाम खुलवाने तक सीमित था? एक तरफ सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ इस मामले में गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। क्या आरोपी खुलेआम घूमते रहेंगे और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकता रहेगा? जालौन में सामने आए इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस कथित आरोपियों तक कब पहुंचती है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है। फिलहाल प्रदीप के परिवार का दर्द, रात में वायरल हुआ वीडियो और गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे सवाल पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना रहे हैं। अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
Jalaun, Jalaun | Aug 19, 2026