सिंगरौली: आंधी हो या तूफान हो बढ़ना अपना काम है-विस्पुते,आरएसएस द्वारा बैढ़न में शताब्दी वर्ष पर आयोजित किया गया विशाल पथ संचलन
आरएसएस के शताब्दी वर्ष के पावन पर्व पर आरएसएस जिला सिंगरौली द्वारा नगर मुख्यालय बैढ़न के एनसीएल बाउंड्री बिलौंजी में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा एनसीएल बाउंड्री में एकत्रीकरण उपरांत शहर में विशाल पथ संचलन संपन्न हुआ। पथ संचलन में 5 हजार से अधिक स्वयंसेवको ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अद्भुत कार्यक्रम को सफल बनाया।