बाह: भारतीय किसान यूनियन ने तहसील बाह की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन आगरा ने वुधवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री के नाम SDM बाह को ज्ञापन सौंपकर तहसील बाह को जिला घोषित करने, गंगाजल परियोजना में सुधार, बाह–फतेहाबाद मार्ग को फोरलेन बनाने, ब्लॉक स्तर पर तीन-तीन कॉम्पोजिट विद्यालय खोलने, रेलवे स्टेशन निर्माण सहित क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने सौंपा।