बाह: रक्षाबंधन पर मामा के घर आए किशोर बटेश्वर में यमुना में डूबे, 48 घंटे बाद मिला शव
रक्षाबंधन पर मामा के घर बटेश्वर आया आगरा का एक किशोर सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे यमुना में नहाते समय डूब गया। बोदला, आगरा निवासी 14 वर्षीय करन पुत्र आनंद गोश्वामी शनिवार को अपने नाना गौरीशंकर गोश्वामी के घर बटेश्वर आया था। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वह रानीघाट पर यमुना में नहाने गया, जहां गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोर