बाह: पिनाहट में तेज रफ्तार स्कूल वैन पलटने से महिला समेत 2 छात्र गंभीर घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के वर का पुरा उटसाना में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार स्कूल वैन ने सड़क किनारे जा रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे अंदर बैठे स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई। वैन में सवार दो छात्र और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शीशे और खिड़कियां तोड़कर बच्चों को बाहर निकाल