डोलरिया: डोलरिया शासकीय महाविद्यालय में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न, जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली गति
डोलरिया स्थित शासकीय महाविद्यालय में जनगणना 2027 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम बैच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतिम दिवस चार्ज जनगणना अधिकारी श्री अंकित मौर्य ने प्रशिक्षण में शामिल प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के साथ संवाद कर जनगणना तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।