चित्तौड़गढ़ में आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और महिला बाल विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ममता जोशी ने बताया कि सरकार द्वारा मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि का स्वागत किया गया, लेकिन कई समस्याएं अब भी लंबित हैं।