लखीसराय: लखीसराय थाना पुलिस ने 3 वारंटी और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया
लखीसराय थाना की पुलिस ने विभिन्न जगहों से 3 वारंटी एवं 2 आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार की अपराह्न 2 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया है. बिलौरी गांव से मारपीट मामले में निरंजन यादव को तथा जमुई जिला के झाझा थाना अंतर्गत केशोपुर गांव से बाइक चोरी मामले में रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है. इधर बिलौरी गांव से नीलाम पत्र वाद के 3 वारंटी गिरफ्तार किए गए.