पटना ग्रामीण: एसवीयू टीम ने प्रोडक्ट सुपरिंटेंडेंट के पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति का किया खुलासा
स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रोडक्ट सुपरिंटेंडेंट अनिल कुमार आज़ाद के पटना, औरंगाबाद व जहानाबाद स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अब तक की जांच में ₹1.58 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है। छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।