कोईलवर: चांदी गांव के बधार में गिरा 11 केवीए तार, करंट लगने से एक गाय की हुई मौत
कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदी बधार में शनिवार को 11 केवीए बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया। तार की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। मवेशी पालक रंजन कुमार ने बताया कि उनकी गाय खेत में चर रही थी, तभी विद्युत प्रवाहित तार गिर गया और गाय उसकी चपेट में आ गई। घटन की जानकारी पशु मालिक ने शनिवार की रात्रि 8:30 बजे दी।