अपना घर' बलाना में बुजुर्गों संग केक काटकर मनाया गया समाजसेवी पारुल नागपाल का जन्मदिन
'अपना घर' आश्रम में समाजसेवी पारुल नागपाल का जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। हालांकि किसी कारणवश पारुल नागपाल स्वयं इस मौके पर उपस्थित नहीं रह सके, लेकिन उनके साथियों और समर्थकों ने आश्रम के बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनका जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रह रहे बेसहारा बुजुर्गों के साथ केक काटा गया और उनमें फल व अल्पाहार वितरित किया गया। बुजुर्गों ने पारुल नागपाल की गैरमौजूदगी में भी उनके उज्ज्वल भविष्य, अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए दिल से दुआएं और आशीर्वाद दिया। उपस्थित सदस्यों ने बताया कि पारुल नागपाल की प्रेरणा से ही यह सेवा कार्य आयोजित किया गया, ताकि समाज के वरिष्ठ और उपेक्षित वर्ग के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके।
ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर रजत सुल्लर, रवि बलाना, अमित कुमार, धर्मवीर और गुरमीत विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने आश्रम प्रबंधन और बुजुर्गों के साथ समय बिताया और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Ambala, Ambala | Sep 10, 2026