आज़मगढ़: नेहरु हॉल सभागार में 11 फरवरी को होने वाली आरओ व एआरओ की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई बैठक
नेहरू हॉल के सभागार में गुरुवार को ADM प्रशासन राहुल विश्वकर्मा व SP सिटी शैलेंद्र लाल की मौजूदगी में 11 फरवरी को होने वाली RO व ARO की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बैठक की गई। ADM ने बताया कि कुल 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 88 केंद्र व्यवस्थापक, 88 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा 2 पालियों में होगी।