आज़मगढ़: काशीपुर में अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई, ग्राम समाज की भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाया गया
मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीपुर में प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार सदर करनवीर सिंह राजस्व टीम के साथ गुरुवार को पहुंच कर ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जाधारकों से खाली कराया। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने से अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया। मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम काशीपुर में ग्राम समाज की भूमि पर सलमान पुत्र स्व वली जान समेत अन्य कब्जा किए थे।