आज़मगढ़: मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में पीजी कोर्स DNB की तैयारी को लेकर हुई वर्किंग कमेटी की बैठक
आजमगढ़ के मंडलीय जिला चिकित्सालय में गुरुवार को DNB कोर्स की तैयारी को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आमोद कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बता दें कि डीएनबी कोर्स एमबीबीएस के बाद होता है और यह एमएस और एमडी के समकक्ष होता है। आने वाले सत्र में मंडलीय जिला चिकित्सालय में तीन विषयों का डीएनबी कोर्स शुरू होगा।