डौण्डी: जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 01 मई से 10 जून तक आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर
Dondi, Balod | Apr 22, 2026 नगर पंचायत डौण्डी के सभी 15 वार्डों के लिए 15 मई को सांस्कृतिक भवन डौण्डी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी एसके देवांगन को नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता राकेश पाठक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।