कुशलगढ़: कसरावाड़ी में मकान में हुई चोरी का 48 घंटे में हुआ खुलासा, सोने के गहने और नकदी बरामद
कसरावाड़ी में मकान से सोने के गहने और नकदी चोरी के मामले में कसरावाड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे में वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल, निवासी नवा टापरा कसरावाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के 2 कंगन, सोने की 1 अंगूठी, 2 आर्टिफिशियल सोने के कंगन और 2,000 रुपये नकद बरामद किए गए है