फतुहा: नारायणा गांव से विवाहिता लापता, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार
Fatwah, Patna | Sep 12, 2025 नारायणा गांव में लापता हुई विवाहिता के मायके के परिजन ने हत्या करने का ससुराल वालों पर आरोप लगाया हैं। लापता विवाहिता मुस्कान की मां रेणु देवी ने फतुहा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आलोक में फतुहा पुलिस और डीएसपी अवधेश कुमार विवाहिता के ससुराल पहुंचे तो ससुराल के सभी लोग घर बंद कर फरार हो गए हैं। मायके वालों ने कहा हत्या कर फरार हो गया है।