बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने शक्ति वाटिका कार्यक्रम में चाउर खाता मंदिर में किया वृक्षारोपण
4 अप्रैल शुक्रवार 11 बजे चाउरखाता मंदिर में शक्ति वाटिका कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सदर विधायक पलटू राम समिलित हुए तथा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए ग्रामवासियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता महामंत्री दिनेश तिवारी वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।