बलरामपुर: भगवतीगंज में बाला जी दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, राम विवाह प्रसंग देखकर हुए भाव विभोर
3 अप्रैल गुरुवार शाम 8 बजे भगवती गंज में बाला जी दरबार कार्यक्रम में राम विवाह प्रसंग संगीतमय सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही राम विवाह प्रसंग देखकर श्रद्धालु भाव विभोर रहे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा कथावाचक द्वारा लोगों को दी गई।