उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्रों में श्रद्धा के साथ मनाया गया जिउतिया पर्व
संतान की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर शनिवार को अपराह्न करीब 5 बजे उधवा प्रखंड क्षेत्रों में जिउतिया पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। विभिन्न गंगा नदी घाटों और तालाबों पर व्रतियों की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।