आज दिनांक 09.06.2026 को जिलाधिकारी,सहरसा,श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक,सहरसा,श्री हिमांशु (भा०पु०से०)द्वारा दिवारी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ लाभार्थियों के बीच वितरित किए गए। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सहयोग शिविर के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सहरसा।
18 views | Samastipur, Bihar | Jun 9, 2026