मुरार: बुजुर्ग मां से मारपीट और धमकी देने के आरोप में बेटे पर देर रात मामला दर्ज
Morar, Gwalior | Apr 20, 2026 ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल रात करीब 10:30 बजे एक युवक द्वारा अपनी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया, वहीं शिकायत के बाद रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।