शाहजहांपुर: फेसबुक पर पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
शाहजहांपुर। प्राइम न्यूज़ से जुड़े पत्रकार कमल सिंह को फेसबुक मैसेंजर के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पत्रकार के अनुसार, उन्हें एक अज्ञात फेसबुक आईडी से धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। कमल सिंह का कहना है कि