गुमला: छह माह से खराब 108 एंबुलेंस की मरम्मत की मांग को लेकर चालकों ने सीएस को सौंपा ज्ञापन
Gumla, Gumla | Jul 29, 2026 सदर अस्पताल में पिछले छह माह से खराब पड़ी 108 एंबुलेंस की मरम्मत कराने की मांग को लेकर एंबुलेंस चालकों ने सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सदर अस्पताल में मरीजों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचाने के लिए उपलब्ध 108 एंबुलेंस लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है।