विदिशा: RTI एक्टिविस्ट शोभित अग्रवाल ने RTI से स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा किया, BJP नेता को बताया मनरेगा मजदूर
कांग्रेस के आईटी सेल के जिला अध्यक्ष और आरटीआई एक्टिविस्ट शोभित अग्रवाल ने सोमवार शाम 5 बजे विदिशा प्रेस क्लब संघ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आरटीआई से निकल गई जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग में दो स्टोर कीपर पर गंभीर आरोप लगाए,एक पर कई सालो से जमे रहने, तो दूसरे पर तीन बच्चे होने के बाद भी सरकारी नियमों को अनदेखा कर काम करने के आरोप लगाया।