कोटकासिम: कोटकासिम में जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का पहला बैच समाप्त, प्रगणकों ने लिया प्रशिक्षण
कोटकासिम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रगणक को और सुपरवाइजरों का जनगणना को लेकर प्रथम बैच रविवार को समाप्त हो गया और सुपरवाइजरो को 3 दिन तक इसमें प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक हरिराम ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि उनके केंद्र पर नगर पालिका और तहसील के दो बैच संचालित हो रहे हैं। प्रत्येक बैच में 40 प्रगणक और सुपरवाइजर प्रशिक्षण ले रहे है।