सिराथू: जहांगीराबाद में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष के 2 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
कड़ा धाम थाना अंतर्गत जहांगीराबाद में जमीनी मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है।इस विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर दबंगई दिखाने और लाठी डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।एक पक्ष की वादिनी द्वारा थाने में तहरीर देकर बताया गया कि उनके बेटे सुनील और गुड्डू को मारा पीटा गया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के अमरनाथ और कुलदीप पर केस दर्ज कर लिया है।