सिराथू: बजाज होटल के पास कार में आग लगाने का मामला, निर्माणाधीन मकान के पास खड़ी थी कार
कोखराज थाना क्षेत्र के बजाज होटल के पास एक निर्माणाधीन मकान के करीब खड़ी कार को शरारती तत्वों द्वारा आग लगाई गई है।साखा बरीपुर के नजर गाँव रहने वाले अतीक अहमद ने पुलिस को एक तहरीर दी है।पीड़ित ने बताया कि उनका मकान बन रहा है इसलिए रोज़ अपनी कार वहीं खड़ी करते थे।शनिवार सुबह पड़ोसियों ने कार जलने की सूचना दी है।फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन कार जल गई है।