सिराथू: कल्यानपुर में एक विवाहिता ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर में रविवार को एक विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगा दी है। परिवार के लोगों ने देखा तो आनन-फानन में अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया है।जानकारी के मुताबिक नीरज केसरवानी की पत्नी सुनीता केसरवानी ने फांसी लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।