सिराथू: निधियावा में घर से होली मिलन कहकर निकले युवक की लाश पशु बाड़े में मिली
कोखराज थाना इलाके की निधियावा गांव के रहने वाले गंगा दिन के छोटे बेटे कुलदीप कुमार की लाश घर के पास बने एक पशु बाड़े में फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली है। परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि कुलदीप शनिवार शाम घर से यह कह कर निकाला था कि वह होली मिलन के लिए जा रहा है रात में नहीं लौटा।