सिराथू: कड़ा धाम में भक्तों का उत्साह, 51 शक्तिपीठ की प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में खेली गई फूलों और गुलाल की होली
शनिवार को कड़ा धाम की प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में भक्तों ने फूलों और गुलाल की होली खेली है।आयोजन के बारे में पण्डा प्रमुख आत्म प्रकाश पण्डा ने बताया कि यहां हर साल फूलों और गुलाल की होली माता के दरबार में खेली जाती है।जिस पर पंडा समाज के साथ दूर दराज के लोग भी हिस्सा लेते हैं। मंदिर में जमा हुवे लोगों ने एक दूसरे पर फूल और गुलाल डालकर होली मनाई है।