बांगरमऊ: ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से अवैध वसूली का आरोप, सपा नेता ने नगर पालिका के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
उन्नाव के बांगरमऊ में समाजवादी पार्टी नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. मुन्ना अलवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ई-रिक्शा, सीएनजी और ऑटो चालकों से कथित अवैध वसूली के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सोमवार दोपहर 1 बजे उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सौंपे गए ज्ञापन में नगर पालिका परिषद पर वाहन चालकों से जबरन पड़ाव शुल्क वसूलने और दुर्व्यवहार का आरोप