सेन्हा: सेन्हा में घर-घर पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद।
पल्स पोलियो अभियान के अंतिम दिन मंगलवार दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाई। अभियान के दौरान ऐसे बच्चों को चिन्हित कर दवा दी गई, जो किसी कारणवश पोलियो बूथ तक नहीं पहुंच सके थे।