बांका: बांका में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसपी ने 59 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
Banka, Banka | Apr 15, 2026 बांका जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने 59 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। बुधवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार सभी अधिकारियों के वर्तमान और नए पदस्थापन स्पष्ट किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई थानों में पदाधिकारियों को इधर-उधर किया गया है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।