जहानाबाद: सीएनजी भरवाने के बाद वैगनआर कार में लगी आग, काको मोड़ पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
जहानाबाद के काको मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को सीएनजी भरवाने के तुरंत बाद एक वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि चिकसौरा से पटना जा रही कार में सीएनजी भराने के बाद स्टार्ट नहीं हो रही थी। धक्का देकर वाहन को पंप से बाहर लाया गया, तभी शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।