बिल्हौर: ककवन में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर में 52 लोगों ने उपकरण प्राप्ति के लिए कराया पंजीकरण
ककवन में शुक्रवार दोपहर 1:00 दिव्यांग जनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 52 लोगों ने उपकरण प्राप्त के लिए अपना पंजीकरण कराया। शिविर का आयोजन समाजसेवी संस्थाओं और क्षेत्रीय प्रशासन के सहयोग से हुआ। इस दौरान दिव्यांग जनों ने अपनी समस्याओं को प्रस्तुत किया।