बीना: सागर रूट की आज से कई ट्रेनें निरस्त, बीना रेलवे स्टेशन पर यात्री होते रहे परेशान, यात्रियों को लेना पड़ा बस का सहारा
Bina, Sagar | May 10, 2024 बीना कटनी रेलवे लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आज से 21 मई तक के लिए कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जिसकी वजह से आज बीना रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ भाड़ रही और यात्री सागर की ओर यात्रा करने के लिए परेशान होते दिखाई दिए। आपको बता दें कि आज से सागर रूट की बीना दमोह बीना पैसेंजर, बीना कटनी बीना मेम सहित कई ट्रेनें निरस्त है।