मलिहाबाद: दुबग्गा थाना अंतर्गत क्षेत्र में महिपतमऊ में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम
दुबग्गा थाना अंतर्गत क्षेत्र में चोरों के द्वारा लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया। यह घटना महिपतमऊ से सामने आई। मामले को लेकर शिकायत किए जाने के बाद स्थानीय थाना पुलिस फोर्स जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है जल्द ही मामले में चोरों के खिलाफ ठोस एक्शन लिया जाएगा।