मलिहाबाद: मलिहाबाद पुलिस पर पीड़िता ने लगाया सुनवाई न करने का आरोप, कहा पुलिसकर्मी भी कर रहे परेशान
मलिहाबाद थाने पहुंची महिला ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही और पुलिसकर्मी भी उसे परेशान कर रहे हैं। पीड़िता ने घरेलू विवाद के बाद पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है और इसके चलते वहां दर-दर भटकने के लिए मजबूर है। मामले में पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।