मलिहाबाद: मवई कला में हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला आया सामने, रहीमाबाद पुलिस ने लिया एक्शन
मवई कला में हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। मामले को लेकर रहीमाबाद पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। लखनऊ कमिश्नरेट कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि मामले में स्थानीय थाना फोर्स के द्वारा पड़ताल की जा रही है और एक्शन लिए जाने का निर्देश की जारी किया गया है। यहां कई हरे पेड़ों पर आरा चलाया गया है।