गांव मोहम्मदपुर में राशन वितरण पर बवाल, महिलाओं ने डिपो होल्डर पर लगाया कटौती का आरोप
नूंह जिले के गांव मोहम्मदपुर में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव की महिलाओं ने डिपो होल्डर पर आरोप लगाया है कि वह गरीब परिवारों को पूरा राशन नहीं दे रहा है। महिलाओं का कहना है कि तेल, गेहूं और चीनी एक साथ देने के बजाय कई-कई बार में दी जाती है। इसके अलावा प्रति किलो चीनी में भी कटौती की जाती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि हर महीने 2 से 3 किलो गेहूं कम दिया जाता है, जबकि इस महीने का राशन अभी तक वितरित नहीं किया गया है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि डिपो होल्डर उनसे अभद्र भाषा में बात करता है
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब परिवारों को उनका पूरा हक मिल सके।
Palwal, Palwal | Jun 19, 2026