प्रतापगढ़: जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में सुपर स्पेशलिटी हीमोडायलिसिस प्री केयर यूनिट और क्रिटिकल केयर वार्ड की सुविधा
जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शनिवार को शुभारंभ कर दिया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (जन स्वास्थ्य) के निर्देशानुसार जिला प्रभारी डॉ. राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा तथा पीएमओ डॉ. आलोक यादव द्वारा अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जा