गायघाट: बरुआरी पंचायत में एसडीएम ने आगामी सहायता शिविर को लेकर किया निरीक्षण, लोगों से आवेदन करने की अपील
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बरुआरी पंचायत भवन परिसर में आयोजित होने वाली सहायता शिविर स्थल का एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार ने बुधवार दोपहर दो बजे में को निरीक्षण किया। वहीं मौके से मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ संजय कुमार राय से क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली।