महरौनी: महरौनी के ईओ ने कर्मचारियों के साथ नया सौजना रोड का निरीक्षण किया, नाली की सफाई एवं निर्माण को अनसुना करने के आरोप
महरौनी में तैनात अधिशाषी अधिकारी साक्षी साहू ने अपने कर्मचारियों के साथ मोहल्ला नया सौजना रोड का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया था। जहां निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा नालियों में गंदगी एवं निर्माण कार्य की मांग उठाई थी। परंतु आरोप है कि अधिशासी अधिकारी लोगों की मांग एवं समस्याओं को दरकिनार करते हुए मौके से चली गई।