रफीगंज: चातर गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय (उर्दू) चातर के समीप वीर कुवार बाबा के स्थान को क्षति पहुंचाने के मामले में बैठक
प्रखंड के चातर गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय (उर्दू) चातर के समीप शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। गुरुवार अपराह्न 4 बजे बैठक का आयोजन ग्राम चातर में भगवान वीर कुंवर बाबा के स्थान पर स्थापित प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले को लेकर किया गया। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल रखने की अपील की।