बंजरिया: जनेरवा के पंचायत सचिव ने वर्तमान व पूर्व वार्ड कार्यान्वयन समिति से 24 घंटे के अंदर नल जल योजना के अभिलेख की मांग की है
जनेरवा के पंचायत सचिव ने वर्तमान व पूर्व वार्ड कार्यन्वयन समिति से 24 घण्टे के अंदर नल जल योजना के अभिलेख की मांग की है। अभिलेख जमा नही करने वालो पर कारवाई की जाएगी। कमलेश राम ने बताया कि जटवा निवासी नेजामुल हक ने इस योजना में 3 करोड़ रुपए के बंदरबांट करने का आरोप लगा बीडीओ से शिकायत किया है। बीडीओ के निर्देश पर पंचायत सचिव जांच के लिए अभिलेख की मांग की है।